रेडियो और मुक्त अभ्यास
अपने वाक्यों का जितनी बार चाहें अभ्यास करें, अंतराल पर दोहराव के शेड्यूल पर कोई असर डाले बिना। रेडियो मोड खास तौर पर तब काम आता है, जब पता हो कि ध्यान थोड़ा बँटा रहेगा और बस ढेर सारा सुनने का अभ्यास करना हो।
वीडियो में कही गई बातें पढ़ें
रेडियो और मुक्त अभ्यास मोड कैसे काम करते हैं?
होम पर रेडियो पर टैप करें। आपके वाक्य अपने-आप एक के बाद एक चलते हैं।
किसी भी वाक्य को रेटिंग नहीं दी जाती, और आपके रिवीज़न का शेड्यूल जैसा है, वैसा ही रहता है।
फ़ोन लॉक करने के बाद भी रेडियो तब तक चलता रहता है जब तक आप उसे बंद न करें। यह मोड तब काम आता है जब आपको बस अपने वाक्य सुनने हों, जैसे जिम में, सारे वाक्य सही करने की चिंता किए बिना।
इसके बजाय अपनी मर्ज़ी से लिखने का अभ्यास करना है? तब मुक्त अभ्यास मोड का इस्तेमाल करें। हर वाक्य टाइप करें और देखें कि कौन-से शब्द अलग हैं। वहाँ भी किसी वाक्य को रेटिंग नहीं दी जाती।
रेडियो कैसे काम करता है#
रेडियो आपके पहले से सीखे वाक्यों को राउंड में बार-बार चलाता है, और हर राउंड की शुरुआत में वे वाक्य आते हैं जो सबसे कम सुने गए हैं। छिपे हुए और पक्के वाक्य इसमें नहीं आते। रेडियो तब तक चलता रहता है जब तक आप उसे रोकें नहीं, और आपके अंतराल पर दोहराव के शेड्यूल पर कोई असर नहीं डालता। स्क्रीन लॉक होने पर भी यह चलता रहता है, इसलिए फ़ोन आराम से जेब में रख दें।
मुक्त अभ्यास#
लिखकर अभ्यास करते समय मुक्त अभ्यास भी इसी तरह काम करता है।
अपने कुछ ही वाक्य चलाने हों, जैसे कोई एक सूची, तो देखें पढ़ाई फ़िल्टर।
फिर से क्यों सुनें?#
वाक्यों को फिर से सुनने से शब्दों की आवाज़ से जान-पहचान बढ़ती है। फिर भी रेडियो रिवीज़न की जगह नहीं ले सकता। वाक्य याद करने की कोशिश से ही वह पक्का याद रहता है।